Rahul Gandhi
Photo: Rahul Gandhi/ ANI Twitter

    Loading

    गांधीनगर: कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुजरात के चुनावी मैदान में उतर गए हैं। यहां सोमवार (21 नवंबर) को उन्होंने गुजरात में अपनी पहली रैली की। इस दौरान उन्होंने सूरत (Surat) में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि, 70 दिन से हम लोग यात्रा कर रहे हैं। लाखों लोग हमारे साथ यात्रा पर चल रहे हैं। सारे जाति और धर्म के लोग यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान 2 लोग शहीद हुए हैं, लेकिन यात्रा नहीं रूकी। 

    कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि, ‘हिन्दुस्तान को जोड़ने का काम एक गुजराती महात्मा गांधी ने किया था। हम किसान से बात करते हैं तो दुख होता है। किसान को सही दाम नहीं मिलता, किसानों का कर्ज माफ नहीं होता है। युवाओं का सपना इस देश में चूर-चूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के पहले और असली मालिक आदिवासी हैं। आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है।’

    सूरत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगे कहा कि,  आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं लेकिन बीजेपी उन्हें ‘वनवासी’ कहती है जिनकी ज़मीन बीजेपी छीन कर 2-3 उद्योगपतियों को दे सकती है। BJP आपको ये नहीं कहते कि आप हिंदुस्तान के पहले मालिक हो बल्कि वो ये कहते हैं कि आप जंगल में रहते हो मतलब वो ये नहीं चाहते कि आप शहरों में रहो और आपके बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर आदि बने। 

    “आदिवासियों की तरक्की नहीं चाहती BJP”

    राहुल गांधी ने यह भी कहा कि, मेरी दादी (इंदिरा गांधी) ने मुझे सिखाया कि देश के पहले मालिक आदिवासी हैं। बीजेपी नहीं चाहती कि आदिवासियों की तरक्की हो। बीजेपी आपको आदिवासी नहीं बल्कि वनवासी कहकर आपकी पहचान मिटा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसानों, नौजवानों और आदिवासियों से मिलकर और उनकी समस्याएं सुनकर उनके दर्द को महसूस किया। हम चाहते हैं कि आदिवासियों का इतिहास और जीने का तरीका सुरक्षित रहे।’

    भारत जोड़ो यात्रा 

    सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। इस यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को की गई थी। कांग्रेस सांसद यात्रा रोककर गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आए हैं। सूरत के बाद वे राजकोट में भी एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले है। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे। वहीं, मतगणना 8 दिसंबर को होगी।