jariwala
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/अहमदाबाद. जहां एक तरफ गुजरात चुनाव (Gujarat Elections) के लिए सियासी पारा फिलहाल चढ़ा हुआ है।  इसी बीच आज सुबह से आम आदमी पार्टी (AAP) अपने सूरत ईस्ट से उम्मीदवार कंचन जरीवाला (Kanchan Jariwala) के किडनैप होने का संगीन आरोप BJP पर लगा रही थी।  लेकिन इस बीच आ रही बड़ी खबर के अनुसार, जरीवाला कड़ी सुरक्षा के बीच सूरत में चुनाव अधिकारी के दफ्तर पहुंच गए हैं।  दरअसल वह अपना नामांकन वापस लेने पहुंचे हैं। 

    गौरतलब है कि, इससे पहले आज गुजरात में मुख्यमंत्री पद के चेहरा बने इशूदान गढ़वी ने AAP उम्मीदवार के गायब करने का संगीन आरोप BJP पर लगाया था।  इस बाबत गढ़वी ने ट्वीट कर लिखा था कि, “BJP अब ‘आप’ से इतनी डरी हुई है कि, वो गुंडागर्दी पर अतर आ है।  सूरत ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हमारे कंचन जरिवाला के पीछे BJP वाले कुछ दिनों से पीछे पड़े हुए थे और आज वो यहां से गायब है।  अब माना जा रहा है कि बीजेपी के गुंडे उन्हें उठा ले गए हैं।  उनका परिवार भी गायब है।  BJP और कितनी गिरेगी?”

    वहीं मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, ‘सूरत ईस्ट के AAP उम्मीदवार कंचन जारीवाला को भाजपा के गुंडों ने किडनैप कर लिया है।  कल (मंगलवार) सुबह से AAP उम्मीदवार भाजपा की कस्टडी में है।  भाजपा इतना घबरा गयी है कि AAP उम्मीदवार का अपहरण कर रही है।  ये लोकतंत्र की सरासर हत्या है।  

    इसके साथ ही दिल्ली के CM और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी कंचन जरीवाला के लापता होने का दावा किया था।  उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सूरत (पूर्व) से हमारे प्रत्याशी कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है।  पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की थी।  लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया।  बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।  क्या उसका अपहरण कर लिया गया है? वहीं अब उन्होंने ट्वीट किया है कि, गुंडों और पुलिस के दम पर उम्मीदवारों को अगवा करके उनका नामांकन वापिस करवाया जा रहा है।

    इस क़िस्म की सरेआम गुंडागर्दी भारत में कभी नहीं देखी गयी। फिर चुनाव का क्या मतलब रह गया? फिर तो जनतंत्र ख़त्म है।

    बता दें कि, ‘आप’ की मौजूदगी ने अगले महीने के चुनावों को ऐसे राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है। जहां एक तरफ राजनीति मुख्य रूप से द्विध्रुवीय बनी हुई है। वहीं इस समय गुजरात की सभी 182 सीट पर चुनाव लड़ रही ‘आप’ वर्तमान में दिल्ली और पंजाब में सत्ता को अपनी मुट्ठी में बाँध रखी है।