Image-Twitter
Image-Twitter

Loading

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर हिस्सों में लोग मानसून से त्रस्त है। ऐसे में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है और बाढ़ आ गई है। ऐसे में नागरिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बड़े पैमाने में कार, गाड़िया, जानवर बह रह है वहीं ऐसी ही एक जगह पर बारिश के पानी के साथ दर्जनों गैस सिलेंडर बह गए। इसका चुना देने वाला एक वीडियो भी सामने आया है इस वीडियो को देख हर कोई दंग है और सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है। आईये जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में पूरी जानकारी क्या है। 

दरअसल ये चुना देने वाला वीडियो गुजरात का हैं। जहां बारिश के पानी में गैस सिलेंडर बह गए है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुजरात में पिछले चार-पांच दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

इसके चलते कई जगहों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। सोशल मीडिया पर जलभराव और सड़कों पर पानी भर जाने के कई वीडियो मौजूद हैं। इसमें सैकड़ों गैस सिलेंडरों के बारिश के पानी में बह जाने का वीडियो सामने आया। इस वीडियो को देखकर आपकी भी भौंहें तन जाएंगी। 

 

सामने आए एक वीडियो में एक घर की छत पर दर्जनों खाली और भरे सिलेंडर रखे नजर आ रहे हैं। बाढ़ का पानी उस छत पर भी भर जाता है जिससे खाली सिलेंडर पानी में तैरने लगते हैं।  इन सिलेंडरों को छत की सीढ़ी के पास से निकलकर गली में बह रहे पानी में जाते देखा जा सकता है। दर्जनों गैस सिलेंडरों को इस तरह बहता देखकर लोग हैरान हैं। फ़िलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।