Demand, Register, case, Dhirendra Shastri, Bageshwar Dham
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों चर्चा में है। कई लोग उनके खिलाफ बातें कर रहे है। तो कुछ लोग उनके समर्थन में आगे आ रहे है। इसी बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि, जो लोग धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रहे हैं वो केवल और केवल देशद्रोही हैं।

    उषा ठाकुर  (Usha Thakur) ने कहा, ‘जब-जब राष्ट्र द्रोहियों को कष्ट होगा कि सनातन दृढ़ता से मजबूती से खड़ा है। तब तक इस प्रकार के षडयंत्र रचे जाएंगे। यह सब बरसो से चला आ रहा हैं। ये जो लोग धीरेंद्र शास्त्री के पीछे पड़े हैं वो और कुछ नहीं देशद्रोही हैं। 

    बता दें कि, इससे पहले योग गुरु बाबा रामदेव (Swami Ramdev) ने भी धीरेंद्र शास्त्री का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि,  “कुछ पाखंडी धीरेंद्र शास्त्री पर टूटकर पड़े हैं और पूछ रहे हैं कि बालाजी की कृपा क्या है, हनुमान जी की कृपा क्या है?”

    कैसे शुरू हुआ विवाद 

    संतरा नगरी के नाम से मशहूर महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में श्री राम चरित्र-चर्चा का आयोजन हुआ था। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा था। इस दौरान  अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री पर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर दिव्य दरबार और प्रेत दरबार की आड़ में जादू-टोना को बढ़ावा दिए जाने का आरोप था। इसके बाद से यह पूरा विवाद शुरू हो गया।