Dindori Road Accident, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके

Loading

डिंडोरी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडोरी सड़क हादसे (Road Accident) को लेकर राज्य सरकार ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने भी इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। वहीं मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री में मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

घायलों को 20000 रुपए की सहायता राशि 

मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके (Sampatia Uike) ने कहा कि दुखद सड़क दुर्घटना को लेकर सरकार शोक व्यक्त करती है। मैं सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर यहां पहुंची हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की राशि की घोषणा की है। प्रशासन की तरफ से घायलों के लिए 20,000 रुपए की सहायता राशि की घोषणा की गई है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

उपराष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बड़झर घाट पर हुए दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस कठिन समय में उन्हें शक्ति और समर्थन मिले।

 प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट पर लिखा कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है

बता दें कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी के बड़झर घाट पर गुरुवार को यानी आज सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया था। यहां एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई और 20 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।