priyanka-kamalnath

Loading

नई दिल्ली/भोपाल. मध्यप्रदेश से मिली बड़ी खबर के अनुसार, जहां मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए BJP और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। वहीं बीते कई दिनों से कांग्रेस BJP को 50% कमीशनखोरी वाली सरकार कहती दिख रही है।

इसी मामले पर अब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर भोपाल में भी FIR दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार PCC चीफ कमलनाथ (Kamalnath), कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव,जयराम रमेश ,शोभा ओझा ,ज्ञानेंद्र अवस्थी समेत अन्य पर मामला दर्ज हुआ है। FIR भोपाल क्राइम ब्रांच ने दर्ज की है।वहीं इसके पहले इंदौर में भी अरुण यादव, प्रियंका गांधी, कमलनाथ व अन्य पर धारा 420, 469 में FIR दर्ज कराई गई है। 

आपको बता दें कि हाल में ही कांग्रेस ने मध्य प्रदेश लघु ठेकेदार संघ का एक पत्र ट्वीट किया गया था, जिसमें 50% कमीशन की शिकायत की गई थी। हालांकि इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के बाद इसे फर्जी ठहराया था।

गौरतलब है कि, इसके पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर कर दावा किया था कि, मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर राज्य में चल रही कमीशनखोरी की बड़ी शिकायत की थी। इस पत्र में दावा किया था कि, 50% कमीशन देने पर ही उन लोगों को भुगतान मिल पाता है।

प्रियंका ने मामले पर यह भी कहा था कि, कर्नाटक की भ्रष्ट सरकार में करीब 40% कमीशन वसूलती थी। प्रियंका ने यह भी दावा किया था कि, जिस तरह से कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया है उसी तरह से इस बार भी मध्य प्रदेश की जनता इस 50% कमीशन वाली सरकार को भी सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।