KHARGONE
Pic: Soicial Media

Loading

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से मिल रही सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के खरगोन (Khargone) में बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां खरगोन जिले के दसंगा में बस पुलिया से नीचे गिर गई है। इंदौर जाने वाली बस डोंगरगांव पुल से नीचे गिरी है। मिली खबर के अनुसार बस में  70 से 80 आदमी मौजूद थे। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। बस इंदौर से डोंगरगांव जा रही थी। 

मामले पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, “बस रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में गिरी है। 15 लोगों की मृत्यु हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।” इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

इधर इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, सूचना मिलते ही खरगोन के विधायक रवि जोशी घटना स्थल के लिए रवाना हुए  हैं।

अगर घटनास्थल की बात करें तो यहां पर यात्रियों की चीख-पुकार मची हुई है। बस को काफी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार यहां बस टेमला रोड होते हुए जा रही थी। वहीं, घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोग खुद बस से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

बस में कितने लोग सवार थे, अभी यह साफ़ नहीं हुआ है। हालांकि, ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, बस में 70-80 लोग सवार थे। वहीं ये हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। खबर है कि, बस में शायद यात्री तय सीमा से ज्यादा सवार थे। ड्राइवर से बस कैसे अनियंत्रित हुई, इसकी अब जानकारी जुटाई जा रही है।