12 Congress leaders including former Union Minister Suresh Pachauri join BJP, Madhya Prdesh
मध्य प्रदेश बीजेपी इकाई

Loading

भोपाल: आगामी लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections) से पहले कांग्रेस को एक बाद एक झटका लग रहा है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल होते जा रहे है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) और पूर्व सांसद राजूखेड़ी (MP Rajukhedi) lसमेत कांग्रेस के 12 नेता बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए। 

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश में हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कई लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

पहली बार बीजेपी विधायक बने थे राजूखेड़ी

बीजेपी के प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पचौरी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार सीट से सांसद चुने गए। बताया जाता है कि वह 1990 में बीजेपी विधायक के रूप में चुने गए थे, लेकिन वे बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

 चार बार राज्यसभा सांसद रहे पचौरी

  • सुरेश पचौरी ने 1972 में कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस से अपन राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।
  • इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री,  मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। 
  • 1972 में सुरेश पचौरी ने युवा कार्यकर्ता के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति पारी की शुरुआत की। 
  • 1981 में उन्हें मप्र युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया, इस पद पर वे 1983 तक रहे। 
  • पचौरी  को 1984 में युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, इस पद पर वे एक साल रहे। 
  •  सुरेश पचौरी  1984 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए और फिर 1990, 1996 और 2002 में भी राज्यसभा गए। 

केंद्रीय राज्य मंत्री रहे पचौरी

साल 1995 में सुरेश पचौरी ने एक केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में रक्षा मंत्रालय,  कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली। 2008 से 2011 तक वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में यानी बीजेपी में शामिल होने से पहले वे कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान और समन्वय विभाग के संयोजक थे।

कांग्रेस अपने नेताओं की कर रही अनदेखी

कांग्रेस के कई नेता के बीजेपी में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दुर्भाग्य से कांग्रेस नेतृत्व देश की सेवा में काम करने वाले ऐसे अच्छे लोगों की अनदेखी कर रहा है। कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति ऐसे माहौल में काम क्यों करना चाहेगा?

कांग्रेस ने खुद जनता से अलग कर लिया है

बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी  ने कहा कि कांग्रेस उन सिद्धांतों और नीतियों से अलग हो गई है जिसके लिए वह जानी जाती थी। उसने खुद को जनता से अलग कर लिया है और रिश्ता कायम नहीं कर पा रही है।