mp-usha-thakur
Image-Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार में मंत्री और BJP की कद्दावर नेता उषा ठाकुर (Usha Thakur) अपने बयानों के लिए हमेशा से ही अखबारों के सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब देखिये ना हाल ही में उषा ठाकुर का एक बयान भी सोशल मीडिया पर इस बार खूब वायरल हो रहा है। 

    दरअसल अब मंत्री ने कहा है कि, लोग कुर्सी-टेबल तो खरीद लेते हैं, लेकिन शस्त्र का लाइसेंस बिल्कुल नहीं लेते। वैसे ही संघ ने लाठी रखना तो सिखा दिया, मेरी प्रार्थना है कि जो शस्त्र का लाइसेंस ले सकते हैं, वह जरुर से इसे लें। उक्त बातें मंत्री ने भोपाल में एक आयोजित एक सभा में कही है।

    हालाँकि इस सभा में उषा ठाकुर ने यह भी कहा कि, शस्त्रों का गलत तरीके से बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसका उपयोग सिर्फ और सिर्फ आत्मरक्षा के लिए होना चाहिए। जानकारी दें कि भोपाल में ‘स्वाधीनता आंदोलन का विमर्श: तब और अब’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में BJP की मंत्री बोल रही थीं। इस संगोष्ठी में मंत्री उषा ठाकुर बतौर अतिथि शामिल हुई थीं।

    क्रांतिकारियों के नाम पर हों स्कूलों के नाम 

    वहीं बाद में मंत्री ठाकुर ने कहा कि, क्रांतिकारियों के नाम पर भी स्कूलों के नाम रखे जाने चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ियां भी क्रांतिकारियों के किए गए अभूतपूर्व कार्यों से अवगत हो सकें। 

    बलात्कारियों को चौराहे पर दो फांसी : उषा ठाकुर

    जानकारी हो कि, बीते महीने ही महू विधानसभा में महिलाओं के एक कार्यक्रम में उषा ठाकुर ने बयान देते हुए कहा था कि, रेपिस्ट को बीच चौराहे पर फांसी दे देना चाहिए। उनका अंतिम संस्कार भी नहीं होने देना चाहिए। उनके शव को चील कौवे नोंचकर खाएं। तभी इन पापियों को असली सजा मिलेगी। उषा ठाकुर के अनुसार बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए इस पर सख्त कानून भी बनना चाहिए।