corona crisis

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण 117 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, दो मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद राज्य में कोरोना से संक्रमित होने वालों की तादाद बढ़कर 78,74,394 और मृतक संख्या 1,47,789 हो गई है। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी है।

    131 लोग हुए कोरोना से ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 131 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। इसी के साथ इस वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,25,684 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 921 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया। राज्य में रविवार को 18,717 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 7,94,72,239 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

    मुंबई में 35 नए कोरोना केस

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 35 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,058,111 हो गई है। शहर में अब तक 16,559 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 43 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,038,270 हो गई है। फिलहाल शहर में 282 एक्टिव मरीज है।