
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की तादाद बढ़कर 78,72,956 और मृतक संख्या 1,43,772 हो गई है।
एक्टिव मरीज एक हजार से कम
बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 255 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या 77,24,214 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 965 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.82% दर्ज किया गया।
#Maharashtra #COVID19 Updates for today
*⃣New Cases – 139
*⃣Recoveries – 255
*⃣Deaths – 3
*⃣Active Cases – 965
*⃣Total Cases till date – 78,72,956
*⃣Total Recoveries till date – 77,24,214
*⃣Total Deaths till date – 1,43,772
*⃣Tests till date – 7,91,13,785(1/4)🧵
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) March 24, 2022
मुंबई क्षेत्र में 72 नए मामले
वहीं, महाराष्ट्र में आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सबसे ज्यादा 72 मामले सामने आए हैं। इसके बाद पुणे क्षेत्र में 34, नासिक क्षेत्र में 15, अकोला और लातूर क्षेत्र में 6-6 केस मिले। औरंगाबाद और नागपुर क्षेत्र में 03 केस दर्ज किए है।
मुंबई 54 नए मामले
मुंबई में कोरोना के 54 नए केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,057,715 हो गई है। शहर में अब तक 16,693 लोगों की महामारी से मौत हुई है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आज 73 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,037,879 हो गई है। फिलहाल शहर में 258 एक्टिव मरीज है।