Corona death
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 1932 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से सात मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 और मृतक संख्या 1,48,117 हो गई है। यह जानकारी बुधवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    2187 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,187 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,91,665 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.1% और डेथ रेट 1.83% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 12,321 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 432 नए केस, एक की मौत 

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 432 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,125,740 और मृतक संख्या 19,652 पर पहुंच गई है। शहर में आज 282 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,103,982 हो गई है। फिलहाल शहर में 2,106 एक्टिव मरीज है।