Maharashtra Corona

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,040 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से एक मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,70,258 और मृतक संख्या 1,48,168 हो गई है।

    2048 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,048 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,10,243 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.02% और डेथ रेट 1.83% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 11,847 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 867 नए केस

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 867 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,131,706 हो गई है। हालांकि, आज कोरोना से आज किसी की मौत नहीं हुई, लिहाजा मृतक संख्या 19,663 पर स्थिर है। शहर में आज 486 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,107,419 हो गई है। फिलहाल शहर में 4,624 एक्टिव मरीज है।