Maharashtra Corona Updates : Corona in Mumbai, 28 percent more in the first six days of September than in the previous month
File Photo : PTI

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 231 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि, एक मरीज की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,80,074 और मृतक संख्या 1,47,851 हो गई है। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    203 संक्रमण मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 203 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,30,789 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 1,434 हो गई है। यहां आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 139 नए मरीज

    राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 139 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,061,177 हो गई है। शहर में अब तक 16,563 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 130 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,040,754 हो गई है। फिलहाल शहर में 860 एक्टिव मरीज है।