Corona Hospital
PTI Photo

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र में रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 328 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,50,257 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,460 पर पहुंच गई है।

करीब पांच हजार एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 247 कोरोना मरीज ठीक हुए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 79,97,130 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 4,667 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.12% बना हुआ है। राज्य में मृत्यु दर 1.82% है।

गौरतलब है कि, रविवार को कोरोना के 788 नए मामले सामने आए थे और एक मेज की मौत हुई थी।

मुंबई में 95 नए मामले और एक की मौत

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 95 नए मामले पाए गए और एक मेज की मौत हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,158,989 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,750 पर पहुंच गई है। शहर में आज 74 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,137,779 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,454 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 102 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 35 ऑक्सीजन पर हैं।