महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 6,493 नए मामले आए सामने; BA.4 और BA.5 के पांच मरीज दर्ज

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,493 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 5 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,56,848 और मृतक संख्या 1,47,905 हो गई है।

    BA.4 और BA.5 के 5 केस

    पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.5 के 3 और BA.4 के 2 रोगियों का पता चला। विभाग ने बताया कि ये सभी नमूने 10 से 20 जून 2022 के दौरान एकत्र किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, एक मरीज की आयु 18 वर्ष से कम है, तीन मरीज 26-50 आयु वर्ग के हैं, एक मरीज 50 वर्ष से अधिक आयु का है। इनमें से तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। इसी के साथ, राज्य में पाए गए BA.4 और BA.5 प्रकार के मामलों की कुल संख्या 54 हो गई है। पुणे में अब तक 15 मामले सामने आए हैं। मुंबई में 33, नागपुर में 4 और ठाणे में 3 मामले दर्ज किए गए हैं।

    6,213 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 6,213 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,90,153 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.83% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 24,608 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 1700 नए केस, 5 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 1700 नए मामले और 5 की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,107,371 और मृतक संख्या 19,599 हो गई है। शहर में आज 2,082 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,075,045 हो गई है। फिलहाल शहर में 12,727 एक्टिव मरीज है।