corona crisis

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 98 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह रही कि आज कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की तादाद बढ़कर 78,75,718 और मृतक संख्या 1,47,827 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    153 लोग कोरोना से हुए ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 153 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,27,265 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 626 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 43 नए मरीज

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,058,710 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 55 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,038,819 हो गई है। फिलहाल शहर में 329 एक्टिव मरीज है।