नवी मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नवी मुंबई (Navi Mumbai) में पावने MIDC इलाके में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH | Mumbai: A massive fire broke out in a chemical factory in Navi Mumbai. Fire tenders reached the spot. pic.twitter.com/bQKcs7mQpA
— ANI (@ANI) January 4, 2024
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना आज सुबह की है। आग MIDC इलाके में स्थित एक केमिकल कंपनी में लगी है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग इतनी जबरजस्त है कि पूरा इलाका धुआं- धुआं हो गया। आसमान में भी ऊपर तक धुआं उठती रही। हालांकि आग पर काबू पाने की मशक्कत जारी है।
#WATCH नवी मुंबई, महाराष्ट्र: पावने MIDC इलाके में स्थित एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/Suc0xiwsxa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2024
घटना में कसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी अभी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लेने के बाद संभवत: आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।