बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव से पहले बदलेगा अहमदनगर जिले का नाम, राम शिंदे का बड़ा बयान

Loading

महाराष्ट्र: जैसा कि हम सब जानते है महाराष्ट्र (Maharashtra) में दो जिलों के नाम बदले हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं।ऐसे में अब नाम बदलने को लेकर और एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां अब एक और जिले का नाम बदलने की चर्चा है। बता दें कि अहमदनगर (Ahmednagar) जिले का नाम बदलने की चर्चा अब जोर पकड़ रही है। गौरतलब हो कि अहमदनगर जिले का नाम बदलने की मांग काफी दिनों से चल रही है, लेकिन पूर्व मंत्री राम शिंदे (Ram Shinde) के बयान से यह संकेत मिल रहा है कि यह मांग जल्द ही पूरी होगी। आइए यहां जानते है उन्होंने क्या कहा है.. 

अहमदनगर का बदलेगा नाम 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के नाम पर रखा जाना चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चौंडी में एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। बीजेपी विधायक राम शिंदे ने कहा है कि उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव से पहले जिले का नाम बदल दिया जाएगा। जी हां राम शिंदे ने कहा कि मैंने पंद्रह दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। अब उम्मीद है कि जल्द ही यह नाम बदला जाएगा। 

जिले का भी बंटवारा होगा

बाईट कई सालों से महाराष्ट्र में कई जिलों के बंटवारे की मांग हो रही है, लेकिन चूंकि अहमदनगर जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से एक बड़ा जिला है, इसलिए इस जिले को विभाजित करना आवश्यक है। महाराष्ट्र के अंतिम बजट में अहमदनगर जिले के लिए अतिरिक्त कलेक्टर का पद सृजित किया गया है और इसका मुख्यालय शिरडी में बनाया गया है। 

PM मोदी का अहमदनगर दौरा 

इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदनगर के दौरे पर होंगे तब और नए राजस्व प्रशासन भवन की आधारशिला रखेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसके लिए 61 करोड़ का फंड स्वीकृत किया गया है। बीजेपी विधायक राम शिंदे ने कहा है कि यह जिला विभाजन की दिशा में एक कदम है। अब यह देखना होगा की अहमद नगर का नाम बदलकर कब पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर होगा। फ़िलहाल नाम बदलने को लेकर चर्चा जोरों पर है।