Ajay Maharaj Baraskar

Loading

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
Ajay Maharaj Baraskar: मराठा आरक्षण को लेकर विधानमंडल में विधेयक पारित होने के बाद अब मनोज जरांगे के आंदोलन में फूट पड़ती दिखाई दे रही है। मराठा समाज के आरक्षण की लड़ाई में मनोज जरांगे के ही सक्रिय सहयोगी रहे अजय महाराज बारस्कर ने जरांगे को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। अजय महाराज ने बुधवार को मुंबई में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मनोज जरांगे झूठ बोलते हैं, उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक की। वे अपनी बात पर ही अड़े रहते हैं, किसी की बात नहीं मानते। 

अजय महाराज ने क्या कहा?
अजय महाराज ने कहा कि मैं कई वर्षों से मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए लड़ रहा हूं। मैंने जरांगे पाटिल के साथ आंदोलन में भाग लिया, लेकिन कभी मीडिया के सामने नहीं आया।  हमारा समाज भोला है, मैं खुद समाज विकास विभाग के साथ जरांगे को मसौदा समझता था, लेकिन वे नहीं समझते। जरांगे ने तुकाराम महाराज का अपमान किया। अजय महाराज ने कहा कि मैं पैसा या प्रचार के लिए यह सब नहीं कह रहा, मैं प्रवचन करने के भी पैसे नहीं लेता। मैं जरांगे की हर गतिविधि का गवाह हूं। 

जरांगे के बच्चों में भी अहंकार
अजय महाराज ने कहा कि जरांगे की बेटी को अहंकार हो गया है, वह कहती है कि देवता भी मेरे पिता के चरणों में गिरेंगे। इसी तरह जरांगे कहते हैं कि संत वंत कुछ नहीं होते। मुझ पर सरकार और भुजबल का आदमी होने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि मेरा किसी से कोई संबंध नहीं है। अजय महाराज के अनुसार 23 दिसंबर को कुछ लोगों के साथ सरावली में जरांगे की गुप्त बैठक हुई। इसका मैं गवाह हूं। उसके बाद लोनावाला और वाशी में भी जरांगे ने गुप्त बैठक की।