'Amfan' takes form, warning of heavy rain: Meteorological Department
Representative Image

Loading

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharashtra) के अकोला (Akola) जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के कारण ग्रामीण क्षेत्र में किसानों का पहले ही काफी नुकसान हुआ है। तो वहीं अब अकोला से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर तूफानी हवा और बारिश (Rain)के चलते एक दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई। बता दें कि पारस गांव में टीन शेड पर एक पुराना पेड़ गिरने (Old tree Fell)  से 30-40 लोग घायल हुए। 

दरअसल, यह घटना बीते रविवार की शाम को हुई है। महाराष्ट्र अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने घटना के बारे में बताया कि कल शाम बारिश के कारण अकोला जिले के पारस गांव में टीन के शेड पर एक पुराना पेड़ गिरने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि 30-40 लोग घायल हो गए। जो भी लोग इस हादसे में घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। 

गौरतलब है कि अकोला में हुए इस दुखद घटना पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने कहा कि यह बताना दुखद है कि अकोला जिले के पारस में एक धार्मिक समारोह के दौरान टीना के छप्पर पर एक पेड़ गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तत्काल घटनास्थल का दौरा कर घायलों का समय पर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए समन्वय स्थापित कर रहे हैं। 

हम लगातार उनके संपर्क में हैं। कुछ घायलों को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली चोटों का इलाज बालापुर में चल रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।