shah-pawar-shinde

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: जहां एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) महाराष्ट्र (Maharashtra) के 2 दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद पहुंचे हुए हैं। वहीं गृहमंत्री महाराष्ट्र में तीन महत्वपूर्ण क्षेत्र यानी मराठवाड़ा, विदर्भ, खानदेश का दौरा करेंगे। देखा जाए तो मराठवाड़ा मराठा आरक्षण का केंद्र है। इसमें जालना भी है, जहां से समाजसेवक मनोज जारांगे पाटिल (Mnoj Jarange Patil) आते हैं। गौरतलब है कि,गृहमंत्री का महाराष्ट्र दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब सूबे की सियासत में हलचल बढ़ी हुई है। 

दरअसल, महाराष्ट्र में NDA गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर पेच फंस गया है, सूत्रों की मानें तो सहयोगी दल NCP (अजित पवार खेमा) और शिवसेना (CM एकनाथ शिंदे खेमा) आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अधिक सीटों का अपना दावा कर रहे हैं। ऐसे में अब BJP पर दबाव बढ़ता दिख रहा है। 

हालांकि BJP नेता और मुंबई BJP अध्यक्ष आशीष सेलार ने कहा कि, पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर चर्चा पूरी कर ली है। ऐसे में गृहमंत्री शाह के साथ चर्चा करके जल्द ही इस पर अंतिम फैसला होगा। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे बाबत शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता शंभू राजे देसाई ने कहा कि, हमें फिर से 22 सीट मिलनी चाहिए। हालांकि, अंतिम निर्णय CM एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ही लेंगे।

जानकारी हो कि, गृहमंत्री शाह का आज अकोला, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर में कार्यक्रम है। अकोला और संभाजीनगर में अमित शाह रोड शो करेंगे, जबकि संभाजी नगर में सार्वजनिक बैठक करेंगे। बताते चलें कि ,महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों और सीटों पर चर्चा के लिए कांग्रेस मंगलवार ने भी आज यानी 5 मार्च को सुबह 11 बजे बैठक करेगी। इसके बाद संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट कांग्रेस CEC को भेजा जाएगा।