Around 1200 to 2000 people from Maharashtra are trapped in Ukraine, Ajit Pawar said - working with the Center to bring everyone back safely
File Photo:ANI

    Loading

    मुंबई: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) अब बेहद ही खतरनाक रूप ले चूका है। इस बीच यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिक (Indian Nationals) खासकर छात्रों |(Indian Students In Ukraine) को लेकर चिंता बढ़ा गई है। भारत सरकार (Indian Government) हालांकि यूक्रेन में फंसे भारतियों को देश वापस लाने के सभी प्रयास कर रही है। ऐसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने बताया है कि, महाराष्ट्र (Maharashtra) के करीब 1200 से 2000 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्होंने ने कहा है कि, ‘हम सभी को सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’ 

    इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि, यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे राज्य के करीब 1200 छात्रों की सुरक्षित वापसी के प्रबंध किए जाएं। महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सामंत ने गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर भी यही मांग की गई है। सामंत ने 23 फरवरी को लिखे पत्र लिखा था।

    बता दें कि, रूस ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी जिसके यूक्रेन में हालात बेहद खराब हो गए हैं। यूक्रेन भी रूस के हमलों का लगातार जवाब दे रहा है। बता दें कि, इस जंग के शुरू होने के बाद यूक्रेन में मौजूद भारतीयों के परिजन परेशान हैं। भारत के कई राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से लगातार यूक्रेन में फंसे उनके राज्यों के लोगों को वापस लाने की अपील कर रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों और अन्य लोगों की ओर से वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने की मांग उठ रही है।

    वैसे कई राज्यों ने मदद के लिए अपने अलग से हेल्प लाइन नम्बर भी शुरू किए हैं। मुंबई के जिलाधिकारी राजीव निवतकर ने यूक्रेन में फंसे शहर के निवासियों से सहायता के लिए निर्दिष्ट नंबर और ई-मेल (Email Id) पर सम्पर्क करने की अपील की है। जिलाधिकारी के कार्यालय ने कहा कि छात्रों सहित शहर के कई निवासी यूक्रेन में फंसे हैं। ये सभी लोग 022-22664232 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। मुंबई शहर में द्वीपीय जिला और एक उपनगरीय जिला है। विदेश मंत्रालय ने भी यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए टोल फ्री नंबर 1800118797, टेलीफोन नंबर- 011-23012113 / 23014105 / 23017905 और फैक्स नंबर 011-23088124 जारी किया है। साथ ही, मंत्रालय ने मदद के लिए एक मेल आईडी भी जारी किया है। 

    गौरतलब है कि रूस के यूक्रेन में सैन्य अभियान के बाद यूक्रेन में हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। जिसके चलते भारत यूक्रेन के नजदीक देशों के बॉर्डर से भारतीयों को देश वापस लाने के प्रयास कर रहा है।