BJP city president Sanjay Kenekar warned, said - Nana Patole will be get soot when he comes to Aurangabad
File Photo

    Loading

    औरंगाबाद : पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष (Congress State President) नाना पटोले (Nana Patole) विवादास्पद बयान (Controversial Statements) देने के लिए मशहुर है। जानबूझकर वे विवादास्पद बयान देने का सिलसिला जारी रखें हुए है। देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ विवादास्पद बयान देकर वे उन्हें धमकियां भी दे रहे है। पटोले की इन हरकतों को लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह (Sedition) का मामला दर्ज किया जाए। यह मांग भाजपा शहराध्यक्ष संजय केणेकर ने की।

    पटोले के खिलाफ शहर के सिडको परिसर में स्थित वसंतराव नाईक चौक में भाजपा के शहर ईकाई की ओर से जोरदार आंदोलन किया गया। आंदोलन के दरमियान भाजपा शहराध्यक्ष संजय केणेकर ने पटोले को चेताया कि वे अपने बयानबाजी से बाज आए। वरना, पटोले भविष्य में जब भी औरंगाबाद दौरे पर आएंगे, तब उन्हें भाजपा की ओर से कालिख पोती जाएगी। भाजपा शहराध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जबसे प्रदेश कांग्रेस की कमान पटोले के हाथ में आई है, तबसे वे कांग्रेस को कमजोर कर रहे है। उनके नेतृत्व में हुए सभी चुनावों में कांग्रेस को बड़े पैमाने पर हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में जनता द्वारा कांग्रेस को नकारने से खफा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटोले देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ मानसिक संतुलन बिगड़ा जैसी बयानबाजी कर  प्रदेश का माहौल खराब कर रहे है।

    संजय केणेकर ने प्रदेश की ठाकरे सरकार के कामकाज पर भी खूब राग अलापा। उन्होंने कहा कि मराठा और ओबीसी समाज आरक्षण के लिए बेचैन है। राज्य में बड़े पैमान पर भ्रष्टाचार पनप रहा है। किसानों के साथ नाइंसाफी की जा रही है। जनता इस सरकार से नाराज है। जनता के गुस्से को परिवर्तित करने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले विवादास्पद बयान बाजी कर रहे है। 

    पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प 

    भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाईक चौक में पटोले के खिलाफ आंदोलन करने पहुंचे, तब पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई। पुलिस ने आंदोलन को रोकने के लिए बल का प्रयोग किया। जिससे कुछ समय के लिए नाईक चौक में तनाव पैदा हुआ था। पुलिस ने आंदोलन कर रहे सभी भाजपा पदाधिकारी और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामले दर्ज किया। हालांकि, बाद में  सभी आंदोलन कारियों को रिहा किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर बापू घडामोडे, जिला महासचिव राजेश मेहता, भाजपा युवा मोर्चा के शहराध्यक्ष राज वानखेडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भादवे, दीपक ढाकणे, क्रांति चौक मंडल के अध्यक्ष सिध्दार्थ सालवे, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोज भारस्कर, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुलकर्णी, ज्ञानेश्वर बोरसे, दीपक बनकर, दौलत खान पठाण, मनीषा मुंडे, दीपक खोतकर, संजय फत्ते लष्कर, प्रतिभा जरहाड, हाफिज शेख, जयश्री किवलेकर, सतीश खेडकर, पंकज साखला, बाबासाहाब डकले, बंटी हेकाडे, मन्सुर पटेल, सौरभ शिंदे आदि भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।