JP Nadda
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (फाइल फोटो)

    Loading

    औरंगाबाद : आगामी लोकसभा चुनाव को 15 महीने से अधिक का समय बाकी है। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरु कर दी है। इन्हीं तैयारियों के कड़ी में 2 जनवरी 2023 सोमवार की शाम शहर के मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल के मैदान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) की जनसभा (Public Meeting) का आयोजन किया गया है। 

    बीजेपी के शहर अध्यक्ष शिरीष बोरालकर ने बताया कि पार्टी आलाकमान ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है। चुनाव की तैयारियों के बीच ही पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा का आयोजन औरंगाबाद में किया गया है। 2 जनवरी को औरंगाबाद आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देर शाम जनसभा को संबोंधित करेंगे। जनसभा का समय 5 बजे का रखा गया है। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहाब दानवे, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड उपस्थित रहेंगे। बोरालकर ने बताया कि आज देश में सबसे मजबूत और सबसे अधिक सांसद वाली पार्टी बीजेपी है। इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के औरंगाबाद  आगमन पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा जनसभा की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरु की गई है। 

    पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा 

    शहर अध्यक्ष शिरीष बोरालकर ने बताया कि जेपी नड्डा सोमवार 2 जनवरी को औरंगाबाद पहुंचने पर जनसभा के अलावा पार्टी पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही पार्टी द्वारा किए जा रहे जन कार्याेें का भी जेपी नड्डा जायजा लेंगे। बता दे कि बीजेपी-शिवसेना युति में औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सालों से शिवसेना के खाते में रहा। यहां तीन बार शिवसेना के वरिष्ठ नेता चन्द्रकांत खैरे युति के सांसद चूने जाते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना के युति के बावजूद पूर्व सांसद चन्द्रकांत खैरे को एमआईएम उम्मीदवार इम्तियाज जलील से मामूली वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी-शिवसेना युति टूटी, तबसे बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जूटी है। औरंगाबाद लोकसभा के लिए बीजेपी की ओर से केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड प्रमुख दावेदार माने जा रहे है।