Amravati Accident
प्रतिकात्मक फोटो

Loading

छत्रपति संभाजी नगर: छत्रपति संभाजी नगर (Chhatrapati Sambhaji Nagar) से एक बड़ा हादसा (Accident) होने की जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि छत्रपति संभाजी नगर शहर के बालापुर जाट वक्त एक कार और दोपहिया वाहन के बीच भयानक दुर्घटना हुई। इस हादसे में दुपहिया वाहन पर सवार तीन भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में आक्रोश है। 

बता दें कि आज सुबह (8 फरवरी) छत्रपति संभाजीनगर के बीड बाईपास पर बालापुर इलाके में पाटिलवाड़ा होटल के सामने एक भयानक दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार दो गाड़ियों ने ओवरटेक करने के प्रयास में एक दोपहिया वाहन को कुचल दिया। इस खौफनाक हादसे में परीक्षा देने जा रहे तीन भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतकों की पहचान प्रवीण अंभोरे, प्रतिभा अंभोरे और लाखन अंभोरे के रूप में हुई है। उनकी उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच थी। मृतक के पास वन विभाग परीक्षा हॉल टिकट मिला। इससे पुलिस ने उनके परीक्षा देने का अनुमान लगाया है। 

हादसे में मृतक भाई-बहन परभणी जिले के बताए जा रहे हैं और वे पिछले कुछ दिनों से सतारा इलाके के शिव छत्रपति नगर इलाके में रह रहे थे। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद चिकलठाणा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने तीनों शवों को घाटी भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।