Jayant-Patil

    Loading

    औरंगाबाद : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने औरंगाबाद में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र (Maharashtra) में स्थापित शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) सत्ता से बेदखल होगी। राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। क्योंकि, सरकार में काफी अस्वस्थता है। जब कैलक्युशन के तहत आंकड़ों को गिना जाएगा तब सीएम एकनाथ शिंदे को यह एहसास होगा कि हमने बड़ी चुक की है। 

    औरंगाबाद पहुंचे जयंत पाटिल ने मीडिया कर्मियों से संवाद साधते हुए राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार को नाकाम सरकार करार देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट ने शिवसेना से गददारी कर बीजेपी का दामन थामने से महाराष्ट्र की जनता में शिंदे गुट के खिलाफ काफी रोष है। यह रोष आगामी चुनावों में दिखाई देगा। एक सवाल के जवाब में जयंत पाटिल ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े जाते, जिसके चलते किसी दल को पूरे राज्य में अधिक सीटे मिली, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। 

    जो लिखकर दिया गया वहीं पड़ते सीएम शिंदे 

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने राज्य के सीएम शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जो लिखकर दिया जाता, वहीं वे पड़ते है।  उनका भाषण गुलामगिरी जिने वाला होता है। उन्होंने कहा कि सीएम शिंदे बीते दो महीने से जिस तरह का काम कर रहे हैं, उससे डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस काफी खफा है। उन्होंने फडणवीस को शिंदे से हुुशियार रहने की सलाह दी। 

    राज्य के युवाओं को रोजगार मिले यह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भूमिका 

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नाणार प्रकल्प को पर्यावरण के दृष्टि से विरोध नहीं होना चाहिए। उद्योग महाराष्ट्र में आने पर ही यहां के बेरोजगारी की समस्या हल हो सकती है। आज युवा वर्ग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। इसलिए राज्य के युवाकों को रोजगार मिले, यह हमारी भूमिका है। उन्होंने वेदांता प्रकल्प महाराष्ट्र से गुजरात जाने को लेकर शिंदे सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जब उनसे क्या महा विकास आघाड़ी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगी, यह सवाल पूछने पर उन्होंने साफ किया कि मैंने हमारे दल के स्थानीय नेताओं को अन्य दलों के स्थानीय नेताओं से चर्चा करने के लिए कहा है। जहां महा विकास आघाड़ी के घटल दलों से दिल मिलेंगा, वहां स्थानीय निकाय के चुनाव मिलकर लड़े जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के नाते मैंने राज्य के हर जिले के कांग्रेस और शिवसेना नेताओं के साथ स्थानीय निकाय चुनाव में गठबंधन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को चर्चा करने के लिए कहा है। 

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर बरसे जयंत पाटिल 

    उन्होंने देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इन दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा मिशन बारामती शुरु है। वित्त मंत्री के नाते निर्मला सीतारमण बारामती आए और यह बताए कि देश में महंगाई क्यों बढ़ी, बेरोजगारी क्यों बढ़ी, कर का प्रमाण क्यों बढ़ा इसको लेकर मार्गदर्शन करना चाहिए। जयंत पाटिल ने रामदास कदम द्वारा शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर किए अपशब्दों के इस्तेमाल पर कड़ नाराजगी जताते हुए कहा कि इन दिनों रामदास कदम काफी निराश है। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री राजेश टोपे, विधायक सतीश चव्हाण, शहर अध्यक्ष खाजा शरफोददीन आदि उपस्थित थे।