औरंगाबाद शहर के शिरीष बोरालकर बने बीजेपी के नए शहर अध्यक्ष

    Loading

    औरंगाबाद : शिरीष बोरालकर (Shirish Boralkar) को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का शहर अध्यक्ष (City President) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने की। उनका नियुक्त होने से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आनंद व्यक्त किया। शहर ध्यक्ष बनने के लिए अनेक पदाधिकारी इच्छुक थे। शिरीष बोरालकर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बहुत ही करीब माने जाते हैं। आखिर बीजेपी ने उनके गले में शहर अध्यक्ष पद की माला डाल दी।

    बीजेपी शहर अध्यक्ष बनने के लिए राज्यपाल नियुक्त व्यवस्थापन परिषद सदस्य किशोर शितोले, पूर्व उप महापौर राजू शिंदे, पूर्व नगरसेवक समीर राजूरकर, पूर्व नगरसेवक शिवाजी दांडगे, बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल मकरिये यह इच्छुक थे। किशोर शितोले उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील के करीब माने जाते हैं। राजू शिंदे विधायक हरिभाऊ बागड़े के करीबी माने जाते हैं। बावजूद इसके बोरालकर ने फील्डिंग लगाई और शहर अध्यक्ष पद खींचकर लाने में सफल रहे।   

    शिरीष बोरालकर ने दो बार मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े। दोनों बार उनकी हार हुई। देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब वे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की वजह से शहर अध्यक्ष बने।