Telangana CM KCR
PTI Photo

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: तेलंगाना (Telangana) के सीएम के. चन्द्रशेखर राव ( CM K Chandrashekhar Rao) ने अपनी पार्टी भारत राष्ट्रीय समिति को महाराष्ट्र (Maharashtra) में विस्तार करने का निर्णय लिया है। गत माह महाराष्ट्र के नांदेड और आस-पास परिसर में जनसभाएं लेने के बाद 24 अप्रैल को शाम पांच बजे छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar ) के आमखास मैदान पर जनसभा (Public Meeting) का आयोजन किया गया है। यह जानकारी भारत राष्ट्रीय समिति के पदाधिकारियों ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

प्रेस वार्ता में उपस्थित भारत राष्ट्रीय समिति के जहिराबाद के  सांसद बीबी पाटिल, विधायक जीवन रेड्डी, विधायक शकील आमिर, पार्टी के महाराष्ट्र के किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष माणिक कदम, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जीवन चारी, पूर्व विधायक हर्षवधन जाधव, कदीर मौलाना ने बताया कि गत आठ सालों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने विशेषकर किसानों के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिससे पूरे तेलंगाना के किसानों में उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। सिंचाई, स्वास्थ्य,शिक्षा, इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी सीएम केसीआर के नेतृत्व में तेलंगना में बड़े पैमाने पर कार्य किए गए। इसके अलावा आम आदमी के हितों के भी कई निर्णय तेलंगाना सरकार ने लिए हैं, जिससे पूरे देश में पार्टी की मांग बढ़ रही है। इसी बढ़ती मांग  के चलते भारत राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष और सीएम के. चन्द्रशेखर राव ने अपने पार्टी का विस्तार महाराष्ट्र में करने का निर्णय लिया है। 

महाराष्ट्र में किसान परेशान

सांसद बीबी पाटिल और विधायक शकील आमिर ने बताया कि महाराष्ट्र में भी कई विकास कार्य करने की जरुरत हैं। गत 70 सालों में महाराष्ट्र में विकास न होने से आज सभी क्षेत्रों में महाराष्ट्र में पिछड़ा है। इस राज्य में सबसे अधिक परेशान किसान है। महाराष्ट्र के किसानों की समस्याएं हल करने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव काफी सक्षम हैं। इसीलिए उन्होंने महाराष्ट्र में अपनी पार्टी का विस्तार करने की ठानी है। विधायक शकील आमिर ने बताया कि 24 अप्रैल सोमवार की शाम 5 बजे शहर के आमखास मैदान पर जनसभा का आयोजन किया गया है। सभा को तेलंगना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे।