Balasaheb Thorat
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे को जहां हार का सामना करना पड़ा है, वहीं उसकी पार्टी के तीन विधायक टूट गए हैं। इस हार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री बालासाहेब थोरात ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हार स्वीकार करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी के लिए यह बेहद झटका देने वाली बात है, एक ओर जहां हमारे उम्मीदवार की हार हुई वहीं दूसरी तरफ हमारे विधायकों ने हमें वोट नहीं दिया।”

    भाई जगताप जीते, चंद्रकांत हंडारे हारे 

    विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों उतरे थे। पहली पसंद के तौर पर चंद्रकांत हंडारे, वहीं दूसरे पसंद भाई जगताप थे। चुनाव के पहले चरण में हंडारे को 22 और जगताप में 19 वोट मिले। वहीं दूसरे दौर की हुई गणना में जगताप को सात वोट मिले। जिसके बाद उन्हें विजई घोषित किया गया। 

    कांग्रेस के तीन विधायक टूटे 

    राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 44 विधायक है लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशियों को केवल 41 वोट मिले। जिसके अनुसार कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों ने विरोधी उम्मीदवार को वोट दिया है। हालांकि, गुप्त मतदान होने के नाते कौन-सा विधायक  टूटा है इसकी जानकारी नहीं है।