Mumbai-Pune Expressway
file photo

Loading

पुणे-मुंबई: जैसा की हम सब जानते है मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम अब आम बात हो गई है। हर शनिवार और रविवार को लगने वाले जाम के बाद अब हादसों के कारण यातायात बहुत प्रभावित हो रही है। इसके चलते पिछले दस दिनों में छह बार यह मार्ग धीमी गति का मार्ग बन चुका है। ऐसा देखा जाता है कि एक्सप्रेसवे पर भारी टोल चुकाकर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को हमेशा ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जी हां इस फैसले से ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो जाएगी। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

यहां जानें क्या है फैसला?

जानकारी हो कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण 2002 में किया गया था। जी हां 94 किलोमीटर के इस हाईवे ने पुणे और मुंबई के बीच की दूरी कम कर दी। ऐसे में दोनों शहरों के बीच यात्रा अधिक गतिशील हो गई, लेकिन 2002 के बाद अब 2023 में इस हाईवे पर गाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। बता दें कि इस ‘एक्सप्रेसवे’ पर अब क्षमता से ज्यादा गाड़ियां दौड़ रही हैं। इसकी वजह से दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जाम हो रहा है। ऐसे में अब महाराष्ट्र सरकार ने इस पर फैसला ले लिया है। जी हां इस मार्ग पर और भी लेन जोड़ी जाएंगी। अब महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे इस सड़क पर दो लेन बढ़ जाएगी और जाम खत्म हो जाएगा।

क्या थी क्षमता?

बता दें कि मुंबई पुणे के लिए एक्सप्रेसवे बनाते समय भविष्य पर विचार किया गया। हाईवे इस योजना के साथ तैयार किया गया था कि इस मार्ग से प्रतिदिन 40 हजार वाहन गुजरेंगे। लेकिन अब इस हाईवे से रोजाना 60 हजार वाहन गुजर रहे हैं। साथी ही आपको यह भी बता दें कि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को ये आंकड़ा 80 से 90 हजार तक पहुंच जाता है। इस वजह से एक्सप्रेसवे पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। मानसून के दौरान भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। साथ ही दुर्घटनाओं के कारण भी यह समस्या गंभीर हो जाती है। ऐसे में जल्द इस समस्या पर काम करना आवश्यक है। 

अब होंगी आठ लेन 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे वर्तमान में छह लेन का है। इस स्थान पर आठ लेन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कई जगहों पर स्थान संपादित किया गया है. कुछ जगहों पर जगह होगी। साथ ही टनल और ब्रिज जैसे काम भी किए जाएंगे।  जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस पर महाराष्ट्र सरकार साढ़े चार हजार करोड़ रुपये खर्च करने वाली।

बढ़ाई जाएगी पुराने रूट पर लेन 

इतना ही नहीं बल्कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे की तरह पुराने रूट पर भी दो लेन बढ़ाई जाएंगी। इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाया गया है। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। दोनों सड़कों पर फोरलेन बढ़ाई जायेगी। इससे इस जगह पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। ऐसे में मुंबई-पुणे सफर करने वालों को इससे राहत मिलेगी।