shinde

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ बीती शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा (Buldhana Accident) जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से कम से कम 26 यात्रियों की झुलसने से मौत हो गई है। वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का एक टायर फट जाने से वाहन एक खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई। पुलिस के अनुसार बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की झुलसने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी 7 यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वे सुरक्षित हैं। 

हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ आज मुंबई से बुलढाणा के लिए रवाना होंगे। दोनों एक साथ ही बुलढाणा जा रहे हैं।

बुलढाणा हादसे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि, समृद्धि महामार्ग पर एक दर्दनाक घटना हुई है। एक निजी बस पुल से टकराई, जिसके बाद उसके डीजल की टंकी फूटने से उसमें आग लग गई। इसमें 25 लोगों की जलने से मृत्यु हुई है। 8 लोग बाहर निकल पाए इसलिए वो बच गए। मैं और मुख्यमंत्री घटनास्थल पर जा रहे हैं। इस घटना के कारणों की हम जांच कर रहे हैं। मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। आवश्यकता पड़ने पर डीएनए परीक्षण का उपयोग करके शवों की पहचान की जाएगी

समृद्धि महामार्ग के निर्माण कार्य पर प्रश्नचिन्ह

वहीं उन्होंने यह भी साफ़ किया कि, समृद्धि हाईवे पर बस दुर्घटना का कारण सड़क निर्माण नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, मामले की जांच होगी।  इस घटना के कारणों की हम जांच कर रहे हैं। मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। फिलहाल हमारा मुख्य ध्यान अभी घटना कार्यवाही पर है।

समृद्धि हाईवे पर बस दुर्घटना पर PM मोदी ने भी दुःख जताया है। घटना पर PMO ने जानकारी दी कि, PM मोदी ने कहा कि, “महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए PMNRF से दिए जाएंगे।” PM मोदी ने पीएम राष्ट्रीय आपदा कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख देने का ऐलान किया है। साथ घायलों को 50-50 हजार की मदद दी जाएगी।