buldhana

Loading

नई दिल्ली/मुंबई/नागपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के बुलढाणा (Buldhana) में बीती शुक्रवार देर रात एक भयानक बस हादसा (Bus Accident) हो गया। जानकारी के अनुसार, नागपुर से पुणे जा रही एक बस खंभे से टकराकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। जिससे उसमें आग लग गई। वहीं इस बस में 32 लोग सवार थे। जिसमें 26 की जलने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार वहीं 8 लोगों ने जैसे-तैसे बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई। लेकिन इनमे से एक अस्पताल में इलाज के दौरान अपना डीएम तोड़ दिया। उक्त हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि हाईवे पर हुआ है। इस हादसे के समय देर रात बस के अन्दर सभी सो रहे थे। जब आग लगी तो यह लोग संभल भी नहीं पाए। इनमें से 26 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं 8 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

कैसे हुआ हादसा 

 मामले पर बुलढाणा SP सुनील कडासने ने जानकारी दी कि, सुबह 1:35 पर नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण ये हादसा हुआ। बस चालक का कहना है कि टायर फटने के कारण नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फूटा और आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों में 3 बच्चे और अन्य वयस्क हैं। हम शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहे हैं। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बस विदर्भ ट्रैवेल्स की थी। उक्त बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से जाने वाले यात्रियों को लेकर पुणे जा रही थी। तभी देर रात सिंदखेड़ाराजा में पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर यह बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में सवार सभी 32 यात्री आराम से सो रहे थे। हादसे में इन लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जब तक ये लोग संभलते, तब तक आग अपना काम कर चुकी थी और उसने ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

इधर घटनास्थल पर पहुंचे ADG संजय सक्सेना के अनुसार, “ये जांच का विषय है कि पहले बस का टायर फटा या बस पोल से टकराई और उसके बाद पलटी, जिससे आग लग गई। इस हादसे में कुल 26 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जो 8 यात्री बचाए गए हैं, उनको नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सुचारू रूप से इलाज चल रहा है। बस में सवार अधिकतर यात्री  नागपुर, वर्धा और यवतमाल से बताए जा रहे हैं।हमारी तफ्तीश जारी है।”