More than 7 percent voting took place in 8 Lok Sabha seats in Maharashtra till 9 am

    Loading

    • दोपहर 3.30 बजे तक 69.83 प्रश मतदान 
    • 58 ग्रापं में लिया गया मतदान 

    चंद्रपुर. जिले के भद्रावती, चिमूर, मूल, जिवती, कोरपना, राजुरा, ब्रम्हपुरी, सिंदेवाही, नागभीड़, वरोरा, चंद्रपुर, बल्लारपुर, सावली एवं पोंभूर्णा तहसील की कुल 58 ग्रामपंचायतों के लिए आज रविवार को मतदान लिया गया. चुनाव में सरपंच पद के लिए 195 जबकि 493 सदस्य पदों के लिए लगभग 1 हजार 66 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.

    रविवार की सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदाताओं ने प्रत्याशियों का भविष्य मशीन में बंद किया. सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 51.94 प्रति मतदान हुवा था. तत्श्चात सुबह 7.30 बजे से 3.30 बजे तक 69.83 प्रति मतदान हुवा. मतदान केंद्र परिसर में सुव्यवस्था और शांति के लिए जमावबंदी लागू की गई थी. 

    जिवती तहसील:  

    जिवती तहसील में प्रत्यक्ष मतदान होनेवाले ग्रापं की संख्या 3 थी. कुल 9 मतदान केंद्र पर मतदान लिया गया. सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 1745 महीला पुरूष मतदान किया जिसमें 56.69 प्रश मतदान हुवा. तत्पश्चात सुबह 7.30 बजे से 3.30 बजे तक 2254 महीला पुरूषों ने 73.23 प्रश मतदान किया. 

    कोरपना तहसील 

    कोरपना तहसील के 10 प्रत्यक्ष ग्रापं संख्यावाले 30 कुल मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे 7195 महीला पुरूषों ने 59.38 प्रश मतदान किया. तो 3.30 बजे तक 9432 महीला पुरूषों ने 77.85 प्रश मतदान किया. 

    राजुरा तहसील

    राजुरा तहसील के 4 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं संख्या वाले कुल 14 मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे 3693 महिला पुरूष ने 45.97 प्रश मतदान किया तो 7.30 से 3.30 बजे तक 5038 महीला पुरूषों ने 62.83 प्रश मतदान किया. 

    बल्लारपुर तहसील

    बल्लारपुर तहसील के 5 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं संख्या के कुल 19 मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 4689 महीला पुरूषों ने 37.61 प्रश मतदान किया तो दोपहर 3.30 बजे 6779 महीला पुरूषों ने 54.37 प्रश मतदान किया. 

    चंद्रपुर तहसील

    चंद्रपुर तहसील के 5 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के कुल 15 मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 3460 महीला पुरूषों ने 45.21 प्रश मतदान किया. तो दोपहर 3.30 बजे तक 4833 महीला पुरूषों ने 63.15 प्रश मतदान किया. 

    भद्रावती तहसील 

    भद्रावती तहसील में 6 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के 15 कुल मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 1600 महीला पुरूषों ने 48.80 प्रश मतदान किया तो दोपहर 3.30 बजे तक 2155 महीला पुरूषें ने 65.72 प्रश मतदान किया. 

    वरोरा तहसील

    वरोरा तहसील के 1 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के कुल 3 मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 768 महीला पुरूष ने 66.44 प्रश मतदान किया तो दोपहर 3.30 बजे तक 951 महीला पुरूष ने 82.27 प्रश मतदान किया. 

    चिमूर तहसील

    चिमूर तहसील के 4 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के कुल 12 मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 से 1.30 बजे तक 2172 महीला पुरूष ने 54.50 प्रश मतदान किया. तो दोपहर 3.30 बजे तक 2931 महील पुरूष ने 73.55 प्रश मतदान किया. 

    ब्रम्हपुरी तहसील 

    ब्रम्हपुरी तहसील के 1 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के कुल 3 मतदान केंद्र पर 526 महीला पुरूष ने सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 74.83 प्रश मतदान किया तो 3.30 बजे तक 612 महीला पुरूष ने 87.05 प्रश मतदन किया. 

    नागभीड तहसील

    नागभीड तहसील में 5 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के कुल 19 मतदान केंद्र पर 5360 महीला पुरूषों ने सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 58.51 प्रश मतदान किया. तो 3.30 बजे तक 7147 महीला पुरूष ने 77.94 प्रश मतदान किया. 

    सिंदेवाही तहसील

    सिंदेवाही तहसील के 2 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के कुल 6 मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 से 1.30 बजे तक 1609 महीला पुरूषों ने 55.66 प्रश मतदान किया तो 3.30 बजे तक 2213 महीला पुरूषों ने 76.55 प्रश मतदान किया. 

    मूल तहसील

    मूल तहसील के 7 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के कुल 22 मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 4811 महीला पुरूष ने 54.50 प्रश मतदान किया तो दोपहर 3.30 बजे तक 6485 महीला पुरूष ने 73.47 प्रश मतदान किया. 

    सावली तहसील

    सावली तहसील के 3 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के कुल 9 मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 2105 महीला पुरूष ने 61.69 प्रश मतदान किया तो दोपहर 3.30 बजे तक 2602 महीला पुरूष ने 76.22 प्रश मतदान किया. 

    पोंभूर्णा तहसील 

    पोंभूर्णा तहसील के 2 प्रत्यक्ष मतदान ग्रापं के कुल 6 मतदान केंद्र पर 1046 महीला पुरूष ने सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 59.84 प्रश तो दोपहर 3.30 बजे तक 1393 महीला पुरूष ने 79.69 प्रश मतदान किया. 

    चंद्रपुर जिले के कुल 58 प्रत्यक्ष मतदान होनेवाले ग्रापं के कुल 182 मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक 40,786 महीला पुरूषों ने 51.94 प्रश मतदान किया तो सुबह 7.30 बजे से 3.30 बजे 54,835 महीला पुरूषों ने 69.83 प्रश मतदान किया. संपुर्ण जिले में मतदान शांती पुर्ण रहा. कही पर भी अनुचित घटना होने की कोई खबर प्राप्त नही हुवी है. 

    20 दिसंबर को होगी मतगणना

    जिले की 59 ग्रामपंचायतों के चुनाव की मतगणना संबंधित तहसील मुख्यालय में 20 दिसंबर को होगी.  चुनाव के दौरान कानून और सुव्यवस्था बनाये रखने के दृष्टि से 18 दिसंबर को उपरोक्त केन्द्र स्थानों पर सुबह 6 बजे से मतदान प्रक्रिया खत्म होने तक मतदान केन्द्र और उसके आसपास के 100 मीटर परिसर जबकि 20 दिसंबर को सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक उपरोक्त तहसील में मतगणना केन्द्र एवं समीपस्थ के 100 मीटर परिसर में फौजदारी प्रक्रिया संहिता कलम 144 के तहत जमावबंदी आदेश लगा दिया गया था. यह आदेश जिलाधिकारी विनय गौडा जीसी ने जारी किए थे.