Rajesh Tope
File:ANI

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) से बने हालात अब धीरे-धीरे काबू में आने लगे हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहरों के दौरान देश के सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में से एक रहे महाराष्ट्र में अब दैनिक नए कोविड  मामलों की संख्या कम हो रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Maharashtra Health Minister Rajesh Tope) ने बताया कि, अब स्थिति नियंत्रण में है। अस्पताल (Hospital) में भर्ती होने वालों की संख्या कम है। हम परीक्षण और टीकाकरण (Vaccination) कवरेज बढ़ाने के लिए अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर रहे हैं। 

    वैसे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते कुछ दिनों की गिरावट के बाद बीते मंगलवार को फिर से रफ्तार की गति बढ़ती नज़र आ रही है। मनगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य भर में कुल 39,207 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,67,659 हो गई है। मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की चपेट में आए 53 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मरने वालों का आकड़ा अब 1,40,216 पहुंच गया है। राहत की बात ये है कि, 38,824 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

    वहीं दूसरी तरफ आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में 5976 कोरोना के मामले सामने आए हैं। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम हैं। बता दें कि, मुंबई में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि क्या मुंबई ने कोरोना का पीक देख लिया। या टेस्ट कम होने की वजह से कम केस दर्ज किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के घटते कोरोना ग्राफ पर एक्सपर्ट्स का मानना है कि, भारत में कोरोना के बढ़ते मामले अगले महीने तक कम हो सकते हैं।