मुंबई: ड्रग्स केस (Drugs Case) में गिरफ्तार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Actor Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) से बेल मिलने के बाद वे आज जेल (Jail) से रिहा होंगे। आर्यन खान फिलहाल मुंबई (Mumbai) की आर्थर रोड जेल में बंद हैं उन्हें अब से कुछ देर बाद जेल से रिहा कर दिया जाएगा। जेल अधिकारियों के अनुसार आर्यन खान की बेल के पेपर उन्हें प्राप्त हुए हैं और रिहाई के लिए ज़रूरी पेपर वर्क की प्रक्रिया फिलहाल की जा रही है जिसमें कुछ देर लग सकती है। पेपर वर्क पूरा होने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाएगा।
आर्यन खान को कोर्ट ने गुरुवार शाम को बेल दे दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में उनकी रिहाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुक्रवार शाम को उनके वकीलों ने पूरी कर ली जिसके बाद इसकी जानकारी जेल अधिकारियों को दी गई। जेल मैन्युअल के मुताबिक, शाम 5:30 बजे से पहले ही अगर अधिकारियों को रिहाई के कागज़ात मिलते तो उन्हें शुक्रवार को ही रिहा कर दिया जाता। बता दें कि, आर्यन खान के अलावा कोर्ट ने उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी बेल दी है, ये दोनों भी आज जेल से रिहा होंगे।
Mumbai | We have received Aryan Khan’s release order. The process of his release should be completed in 1-2 hours: Nitin Waychal, Superintendent, Arthur Road Jail pic.twitter.com/rAyriIfEyX
— ANI (@ANI) October 30, 2021
जेल अधिकारियों ने शनिवार को सुबह कारागार के बाहर स्थित जमानत बॉक्स को खोल दिया ताकि आर्यन की रिहाई से संबंधित कागजात लिए जा सकें। जेल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘कारागार के बाहर ‘बेल ऑर्डर बॉक्स’ को शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे खोला गया और अधिकारियों ने जमानत के छह से सात आदेश लिए। इनमें आर्यन खान से संबंधित आदेश भी था। वह एक घंटे के भीतर जेल से बाहर आ सकते हैं।”
कोर्ट ने इस मामले में आर्यन की जमानत के लिए 14 शर्तें लागू की हैं जिनमें एक लाख रुपये के निजी मुचलके का भुगतान और यहां एनसीबी दफ्तर में हर सप्ताह हाजिरी लगाना शामिल है। आर्यन को बेल मिलने के बाद उनके बांद्रा वेस्ट स्थित घर मन्नत पर शाहरुख खान के फैंस लगातार इकट्ठा हो रहे हैं।