Corona death
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में 13,840 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब संक्रमित हुए लोगों की संख्या 77,82,640 हो गई है। वहीं 81 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,42,940 पर पहुंच गई है। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    रिकवरी रेट हुआ 96.26%

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 27,891 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं। इसी के साथ ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 74,91,759 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा गिरकर 1,44,011 पर पहुंच गया है। जिनमें से 8,52,419 मरीज होम क्वारंटाइन और 2,396 संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। राज्य में आज रिकवरी रेट 96.26% और डेथ रेट 1.83% दर्ज किया गया।

    84 लोग ओमिक्रॉन से उबरे

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन ओमिक्रॉन (Omicron) का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। हालांकि, 84 लोगों ने इस वायरस को मात दी है। राज्य में अब तक 3,334 लोग ओमिक्रॉन से ग्रसित हुए हैं, जिनमें से 2013 लोग ठीक हो चुके हैं।