Milind Deora joins Shiv Sena

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: जहां एक तरफ आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyaay Yatra) शुरू होने से पहले उनके ख़ास दोस्त, कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा (Millind Deora) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही अब से कुछ देर पहले मिलिंद महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shivsena) में शामिल हो गए। खुद CM शिंदे ने आज उन्हें शिवसेना में शामिल करवाया।

सोचा नहीं था कि कांग्रेस छोड़ दूंगा

शिवसेना में शामिल होने के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा। आज मैं शिव सेना में शामिल हो गया।” दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से पूर्व सांसद देवरा दोपहर में, मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में एक कार्यक्रम में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए। आज इसके पहले मिलिंद मुंबई में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने भी पहुंचे थे।

गौरतलब है कि, आज कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा के पूर्व सदस्य देवड़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, ‘‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।” 

हालांकि राजनीतिक गलियारों में बीते कुछ दिनों से चर्चा थी कि मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि बीते शनिवार को ही मिलिंद ने इसे अफवाह बताया था। चर्चा थी कि उन्होंने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के दावे को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। इससे कुछ दिनों पहले मिल्लिंद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

यह भी बताते चलें किअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वहीं अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में मिलिंद देवड़ा को हराया था। सावंत फिलहाल शिवसेना के ठाकरे गुट में शामिल हैं। खुद मिलिंद भी एक समय कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भी थे। वह पार्टी के दिग्गज नेता दिवंगत मुरली देवरा के बेटे भी हैं।