मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर राजनीतिक, सामाजिक और महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। वह अक्सर अपने कमेंट्स की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक तस्वीर शेयर की।
ये दोस्ती हम नही तोड़ेंगे ……….
महाराष्ट्राच्या दोन अनमोल रत्नांसोबत ….@mieknathshinde @Dev_Fadnavis #FriendshipDay2022 #Friends #friendship #FriendsForever #sundayvibes #Maharashtra pic.twitter.com/SZb4bKojSc
— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) August 7, 2022
अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने ट्वीट करते हुए दो तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “ये दोस्ती हम नहीं तोेंगे”। उन्होंने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को “महाराष्ट्र के दो अनमोल रतन के साथ” भी कहा है। उनका यह ट्वीट अब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में अमृता फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को टैग किया और हैशटैग #FriendshipDay2022 का इस्तेमाल किया।
अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) के ट्वीट के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने सवाल पूछा है कि, अगर सुबह का शपथ ग्रहण समारोह सफल होता तो क्या एकनाथ शिंदे की जगह अजीत पवार आपके लिए महाराष्ट्र के अनमोल रत्न होते?