ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) में कल्याण (Kalyan) शहर को मुंबई-आगरा (Mumbai-Agra) सड़क से जोड़ने वाले गांधारी पुल (Gandhari Bridge) में दरारें आने के बाद उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि, उल्हास नदी पर बना करीब 20 साल पुराना यह पुल कल्याण (पश्चिम) से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 तक बना है।
ठाणे में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक पुल पर हाल ही में दरारें आ गई थीं और वह अब खतरनाक हालत में है। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की प्रवक्ता माधुरी फोफले ने बताया कि सोमवार से अगले आदेश तक यह पुल यातायात के लिए बंद रहेगा।