राकां के पदाधिकारियों ने जानी शहरवासियों की समस्या, ‘एक घंटा राष्ट्रवादी कांग्रेस अभियान’ सफल

    Loading

    गड़चिरोली. शहर के विभिन्न प्रभागों में राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से ‘एक घंटा राष्ट्रवादी कांग्रेस’ यह अभियान चलाया गया. इसके तहत बैठक का आयोजन कर राकां के पदाधिकारियों ने शहरवासियों की समस्याएं समझकर तथा विभिन्न समस्याएं हल करने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया. 

    राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील के संकल्पना से ‘एक घंटा राष्ट्रवादी कांग्रेस’ अभियान राज्यभर चलाने का आह्वान किया गया था. गड़चिरोली शहर में इस उपक्रम पर अंमल शहर अध्यक्ष विजय गोरडवार के नेतृत्व में किया गया. जिसके तहत शहर के रामनगर, शाहूनगर, हनुमान मंदिर प्रभाग, झाशीराणी नगर तथा गोकुलनगर प्रभाग में यह अभियान चलाया गया. इस समय विजय गोरडवार ने हर नागरिकों की समस्याएं समझकर वह हल करने हेतु प्रयास करने करने की बात कहीं.

    साथ ही पार्टी की ध्येर्य निति बताते हुए पार्टी को मजबूत करने सभी सहयोग करने का आह्वान किया. गड़चिरोली शहर में ‘एक घंटा राष्ट्रवादी कांग्रेस’ अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. आगामी कुछ दिनों में राकां के वरीष्ठ नेते पूर्व मंत्री तथा विधायक धर्मरावबाबा आत्राम के उपस्थिती में गड़चिरोली शहर में जनता दरबार आयोजित कर समस्याएं हल करने का प्रयास किया जाऐगा, ऐसी जानकारी दी गई.

    इस समय पूर्व पार्षद संध्या उईके, मिनल चिमुरकर, राकां के कार्याध्यक्ष कपिल बागडे, महिला तहसील अध्यक्ष निता बोबाटे, ज्ञानेश्वर ब्राम्हणवाडे, यादवराव करंडे, अतुल हजारे, सुष्मा येवले, राजीराम जुवारे, दुधराम महागणकर, सुरेखा बलमवार, ललिता ब्राम्हणवाडे, अमर खंडारे, रेखा सहारे, संजय भसारकर, नईम शेख, भास्कर निमजे, मल्लया कालवा, नितीन पिपरे, रवी सोनटक्के आदि उपस्थित थे.