आज महाराष्ट्र में मनाई जा रही है गटारी अमावस्या, मुंबई-गोवा हाइवे पर पुलिस हुई मुस्तैद

Loading

महाराष्ट्र: आज गटारी अमावस्या है। इसके मद्देनजर चिपलून पुलिस ने मुंबई-गोवा राजमार्ग पर वाहनों और चालकों की जांच के लिए अपनी कमर कस ली है और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जी हां आपको बता दें कि शहर के मुख्य स्थानों पर नाकाबंदी कर सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह चेकिंग अभियान ड्रिंक एंड ड्राइव और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया है। ऐसे में आइए यहां जानते है आखिर क्या होती है गटारी अमावस्या… 

श्रावण माह की शुरुआत से एक दिन पहले गट्टारी मनाने का दिन होता है। यह दिन गटारी अमावस्या या दीप अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि  हम सब जानते है हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला श्रावण मास त्योहारों और व्रतों का महीना है। यह महीना पूजा-पाठ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी वजह से श्रावण माह में मांसाहारी भोजन से परहेज किया जाता है। 

इसलिए, जो मांसाहारी लोग श्रावण महीने का पालन करते हैं, वे महीना शुरू होने से पहले मांस खाते हैं। इस अवसर पर अटारी उत्सव मनाया जाता है। जी हां दरअसल गटारी अमावस्या पारंपरिक मराठी महीने में अमावस आखिरी दिन होता है जिस दिन अधिकांश लोग मांस-मदिरा का सेवन करते  हैं। इस बार गटारी अमावस्या आज यानी 6 जुलाई को मनाई जा रही है।