Representable photo
Representable photo

    Loading

    तिरोडा.  गणेशोत्सव शांति पूर्व  संपन्न हो इस दृष्टि से  जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे द्वारा  ऑपरेशन वॉश आऊट संचालित किया गया है. इसके तहत पुलिस की कार्रवाई शुरू है. परिसर के अवैध शराब  विक्रेता  पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए  तिरोडा क्षेत्र के  जंगल, नदी,  नालों जहां  पुलिस पहुंच ना सके ऐसी जगहों पर  अवैध बना रहे है. ऐसी जानकारी तिरोडा पुलिस को मिली उस आधार पर  विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों में छापा पार कार्रवाई की गई.

    उसमें संत रविदास वार्ड निवासी अनिल  बिनझाडे के  जमुनिया जंगल परिसर स्थित  शराब अड्डे से  30 प्लास्टिक बोरियों में रखा 450 किलो सडवा महुआ फुल कीमत 45000 रु.,  संत रविदास वॉर्ड में  सुखावंता  बरीयेकर के घर से 30 प्लास्टिक बोरियों में रखा  450 किलो सडवा महुआ फुल  कीमत 45000 रु.,   संत रविदास वॉर्ड  में  कलीम  पठान  के घर से  35  प्लास्टिक बोरियों में रखा 700 किलो सडवा महुआ फुल कीमत  56000 रु.,   संत रविदास वार्ड में  पूर्णाबाई  तांडेकर के घर से  22 प्लास्टिक बोरियों में रखा  

    440 किलो महुआ  35200 रु,   संत रविदास वॉर्ड निवासी  साबीर  पठान के  घर से  25 प्लास्टिक बोरियों में रखा  500 किलो सडवा  महुआ फुल कीमत 40000 रु.,   संत रविदास वॉर्ड में  तोशिफ  पठान के  घर से 17 प्लास्टिक बोरियों में रखा   340 किलो सडवा महुआ फुल कीमत 27200 रु.,   ग्राम  काचेवानी निवासी गोपी  कुंभरे के अदानी पावर प्लांट की पिछे   झुडपी जंगल परिसर स्थित अड्डे से  46 प्लास्टिक बोरियो में रखा   920 किलो सडवा महुआ फुल  73609 रु.,  ग्राम कोडेलोहारा निवासी चंद्रशेखर   टेम्भेकर  के  कोडेलोहारा जंगल परिसर स्थित  अड्डे से   6 प्लास्टिक  बोरियों में रखा  240 किलो सडवा महुआ फुल कीमत  19700 रु.,  ग्राम  सुकडी निवासी  विजय  उके के घर से  20 लीटर महुआ शराब कीमत 2000 रु. , ग्राम काचेवानी निवासी रवी  कुंभारे  के घर से  5o लीटर महुआ शराब कीमत  5000 रु., ग्राम लाखेगाव निवासी  मारुती  बंडीवर के घर से  50 लीटर महुआ शराब कीमत  5000 रु.,    संत रविदास वॉर्ड तिरोडा निवासी तरासान बरयिकर  के घर से  43 प्लास्टिक बोरियों में रखा  860 किलो सडवा महुआ फुल कीमत  70520 रु.,   संत रविदास वॉर्ड निवासी कविता  तांडेकर के घर से  18 प्लास्टिक बोरियों में रखा  360  किलो सडवा महुआ फुल कीमत 28800 रु.,      संत रविदास वॉर्ड में शिला  खरोले के घर से   11 प्लास्टिक बोरियों में रखा 220 किलो सडवा महुआ फुल  कीमत17600 रु. संत रविदास वॉर्ड निवासी अमीन शेख  के   पुजारी टोला जंगल में स्थित अड्डे से  110 प्लास्टिक बोरियों में रखा  4400 किलो सडवा महुआ फुल  352000 रु.,    संत रविदास वॉर्ड निवासी  श्यामराव  झाडे के   पुजारी टोला जंगल में स्थित अड्डे से  शराब बनाने की सामग्री, 134 प्लास्टिक बोरियों में रखा  5360 किलो सडवा महुआ फुल, 100 लीटर महुआ शराब इस प्रकार   441800 रु. का माल जब्त किया गया.

    सभी के खिाफ  महाराष्ट्र शबरा बंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.  यह कार्रवाई तिरोडा उप विभागीय पुलिस अधिकारी  नितीन यादव के मार्गदर्शन में  तिरोडा के थानेदार योगेश पारधी के साथ सहाकय पुलिस निरीक्षक हनवते, जोगदंड, महिला पुलिस उप निरीक्षक राधा लाटे,  बर्वे, बारवय्या, श्रीरामे, रकसे, थेर, बांते, कुडमेथे, कटरे, तुरकर, टेंभरे,  वाढे,  सपाटे, भैरम, शेख, महिला पुलिस सिपाई भूमेश्वरी तीरिले आदि ने की.  

    छायाचित्र (12 एसपीजीओ 16 ) 

     0  राधेश्याम नागपुरे 

    000