कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटोले के जन्मदिवस पर मरीजों को फल वितरण

    Loading

    तिरोड़ा. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व विधायक नाना पटोले का जन्म दिवस उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप बंसोड, तहसील अध्यक्ष राधेलाल पटले, शहर अध्यक्ष ठमेंद्रसिंह चौहान, युवा तहसील अध्यक्ष ओम पटले, पंस सदस्य जयप्रकाश पटले, लक्ष्मीनारायण दुबे, पूर्व पंस सदस्य शंकर बिंझाडे, सलामभाई शेख, डा. निर्मोद पटले, शिवा यादव, लेखराज हिरापुरे, कृउबास संचालक कमलेश मलेवार, पूर्व जिप सदस्य प्रिति रामटेके के अलावा डा. सोनम श्रीवास्तव, अनमोल लोखंडे, अनिल बिरनगडे, लिलाधर कुसराम, दुर्जन पडोती, अधिपरिचारिका आदि उपस्थित थे. 

     सड़क अर्जुनी अस्पताल में भी मरीजों को फल वाटप 

    सड़क अर्जुनी (सं). कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना  पटोले के जन्म दिवस पर सड़क अर्जुनी अस्पताल में मरीजों को  फल वितरित किए गए.  कांग्रेस तहसील अध्यक्ष  मधुसूदन दोनोडे, जिला महासचिव दामोदर नेवारे, सरपंच दिनेश हुकरे, अर्जुन घोरोटे, पुष्पा खोटेले,  किरण हटवार, धनवंता गभने, कल्पना गौर, किशोर शेंडे, रोशन बडोले, सुधाकर कुर्वे, विकास कोरे, स्वप्नील ब्राम्हणकर, सुधीर शिवणकर, बंडू कावडे, ललित खोटेले आदि उपस्थित थे.