Crime News
File Photo

Loading

जलगांव : शहर में इन दिनों त्याहारों और महोत्सवों का माहोल है। विभिन्न इलाकों में भीड़-भाड़ और छुट-पुट घटनाऐं दिन में कई जगहों पर होने की शिकायतें पुलिस को मिल रही है। वहीं बड़े अपराध में भी जलगांव पीछे नहीं है। जबरन लूट, चोरी, डकैती, धोखाधड़ी, मारपीट, बलात्कार और हत्या जैसे अपराध (Crime) में जलगांव शहर (Jalgaon City) का नाम सूची में सबसे ऊपर होता है। शहर के साथ-साथ जलगांव जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में अवैध कारोबार का जाल फैलता जा रहा है। 

रेत तस्करी से लेकर अवैध शराब, गांजा, हथियारों की तस्करी तक के मामले रोज सामने आते रहते हैं। इस सभी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन बड़े-बड़े दावे तो करता है लेकिन घटना होने के बाद पहुंचना और घटना को होने से पहले ही रोक देना दो विभिन्न काम हैं जिसमें सब से ज्यादा जरुरी दूसरा काम है जो यहां का पुलिस प्रशासन करता दिखाई नहीं देता। अपराध के बाद कुछ ही घंटों में अपराधियों को तो पुलिस पकड़ लेती है लेकिन शहर में होने वाली घटनाओं को रोकने और कानून व्यवस्था पर पुलिस की पकड़ कमजोर दिखाई देती है ऐसी शिकायत जलगांव के नागरिक आए दिन करते रहते हैं। मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में शहर में 5 हत्याएं और कई लूटपाट के मामले सामने आए जिनमें केवल एक दो मामलों में पुलिस को सफतला मिली है। देखा जा रहा है कि शहर में पुलिस कर डर खत्म हो गया है। अपराधियों में यदी पुलिस का भय होगा तो जुर्म करने से पहले वे कई बार सोचेंगे और हो सकता है कि अपराध न हों लेकिन जलगांव में इसके विपरीत ही दिखाई देता है। 

गोलानी मार्केट में हुई इस सप्ताह की यह दूसरी घटना है

रविवार की रात को शहर के केंद्र बिंदु गोलानी मार्केट में रात 10 बजे तल मजले में 6 दोस्त ज्ञानेश्वर लोंढे (कंजरवाडा) रोहित भट (खोटे नगर) और पिंटू परदेशी के साथ और 3 गांजा पी रहे थे कि वहां किसी काम से सोपान हटकर उनके पास आया और किसी बात को लेकर उनमें कहा सुनी हुई और बाद में विवाद मारपीट तक पहुंच गया। ज्ञानेश्वर जानता था कि रोहित भट चॉपर रखता है। उसने उसका चॉपर छीना और सोपान पर लगातार कई वार कर दिए जिसकी मौके पर ही सोपान की मौत हो गई। किसीस मामूली से विवाद में एक निर्दोष की हत्या कर दी गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस वहां पहुंची और प्रथन छानबीन में ही पुलिस ने 3 हत्यारों को दबोच लिया। गोलानी मार्केट में हुई इस सप्ताह की यह दूसरी घटना है। दो दिन पहले ही यहां एक व्यवसायिक को लूटने के उद्देश्य से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उसके बाद रविवार को कहासुनी के बाद सोपान हटकर की कोयता मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। 

बदमाशों ने साथी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के हरिविट्ठल नगर क्षेत्र में रहने वाला युवक की रविवार की रात दस बजे गोलानी मार्केट के तल घर में मित्रों के साथ गांजा पी रहा था। इसी दौरान नशेड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते 6 बदमाशों ने साथी युवक की निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात 26 मार्च को रात 10 बजे के बाद घटित हुई। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। 6 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक का नाम सोपान बबन हाटकर 35 वर्ष निवासी हरि विठ्ठल नगर है। 

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पुलिस ने रात में ही आरोपियों के नाम पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नजन पाटिल के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक देवले, शेवांगे, चौबे, पुलिस कांस्टबल संजय हिवारकर, विजय सिंह पाटिल, सुधाकर अंभोरे राजेश मेंधे, अकरम शेख, विजय पाटिल, अशरफ शेख, कमलाकर बागुल, संतोष माइकल, महेश महाजन उक्त आरोपियों को पकड़ने में सफल रहे।