Sex Racket
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

चोपडा: महाराष्ट्र के जलगांव जिले चोपड़ा शहर की पुलिस ने शहर में धडल्ले से चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर यहां से 50 प्रवासी महिलाओं को बचाया और 11 महिला दलालों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई से शहर व क्षेत्र में भारी हडकंप मच गया है। बुधवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने नगर पालिका के पिछले इलाके में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा गया। 

 
चोपड़ा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी कुणाल सोनवणे, शहर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक मधुकर सावले और ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक कावेरी कमलकर के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम ने उस समय कार्रवाई की, जब चोपड़ा शहर में नगर पालिका के पीछे के क्षेत्र में देह व्यापार अवैध रूप से चलाया जा रहा था। 
 
 
पुलिस की एक टीम ने बुधवार शाम करीब 6 बजे छापेमारी की। इसमें जिले और अन्य राज्यों की 50 युवतियां मिलने पर उन्हें आजाद कर दिया गया, जबकि देह व्यापार चलाने वाली 11 महिलाओं के खिलाफ चोपड़ा शहर थाने में मामला दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि बचाई गई लड़कियां पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, नेपाल की रहने वाली हैं।