Mumbai Murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं दी ब दिन बढ़ रही है। ऐसे में कोल्हापुर जिले में और एक हत्या की खबर सामने आई है। ऐसे में अब हत्या और मारपीट जैसी घटनाओं से कोल्हापुर जिले में कानून व्यवस्था को लेकर कई तरह के बड़े सवाल खड़े कर दिए है। इस बीच कागल तालुका के मौजे सांगाओ गांव में खेती के रस्ते को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गयी है। इस संबंध में कागल पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

    विवाद के चलते किसान की मौत 

    इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, कल कोल्हापुर जिले के कागल तालुका के मौजे सांगाओ में खेती को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। खेत में सड़क विवाद को लेकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल किसान मारुति हरि पाटिल (उम्र 65 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। कागल पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    इलाज के दौरान उसकी मौत 

    मृतक मारुति पाटिल के खेत से सड़क बनाने के विवाद को लेकर बुधवार (15) सुबह मारपीट हुई थी। डंडे से पिटाई के कारण पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए कोल्हापुर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गहन चिकित्सा इकाई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनके परिवार में एक बेटा, बहू, नाती-पोते, दो शादीशुदा बेटियां हैं। 

    पुलिस ने किया मामला दर्ज 

    कागल पुलिस ने कृष्णात पाटिल (वाडकर) एकनाथ करबा पाटिल, रघुनाथ कृष्णात पाटिल, महादेव दत्तू पाटिल, प्रकाश महादेव पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संबंधित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं और कागल थाना के उपनिरीक्षक खड़के व ठाणे अमलदार सिंगारे द्वारा और अधिक जांच की जा रही है।