महाराष्ट्र: 24 घंटे में 121 नए मामले आए सामने, महामारी से एक भी मौत नहीं

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 121 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से आज एक भी मौत नहीं हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,76,503 और मृतक संख्या 1.47,831 हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    66 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 66 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,27,855 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 817 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया। राज्य में अब तक 7,99,92,659 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से 78,76,503 COVID-19 पॉजिटिव (09.85%) पाए गए हैं।

    मुंबई में 68 नए केस

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 68 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,141 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 44 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,105 हो गई है। फिलहाल शहर में 474 एक्टिव मरीज है।