Raosaheb danve
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/जालना (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार अब केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danwe) ने बीते शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के कम से कम 25 असंतुष्ट विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संपर्क में हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 में सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान BJP द्वारा उसे मुख्यमंत्री पद की पेशकश भी नहीं की गई थी।

    इस बाबत दानवे ने यहां मौजूद संवाददाताओं से कहा, ” MVA के कम से कम 25 विधायक हमारे संपर्क में हैं क्योंकि वे बिल्कुल नाखुश हैं।’ हालांकि, उन्होंने विधायकों के नामों का खुलासा करने से फ़िलहाल इनकार कर दिया है।

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में साल 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद शिवसेना के BJP से अलग होने के चलते यह गठबंधन बनाया गया था। इसी MVA गठबंधन शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस को एक मंच पर लाकर बनाया गया था। इसी मुदद पर दानवे ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, वह अपनी हिंदुत्ववादी विचारधारा से अब पूरी तरह से भटक गई है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को 2019 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण वोट मिले थे, लेकिन बाद में उसने (शिवसेना) ही BJP की पीठ में छुरा घोंप दिया। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ” अब मौजूदा शिवसेना, बालासाहेब ठाकरे की सेना नहीं बल्कि यह उद्धव ठाकरे और अब्दुल सत्तार (राज्य सरकार में मंत्री) की सेना है।”

    इतना ही नहीं दानवे ने यह भी कहा कि वे खुद 2019 में BJPनेताओं अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, आशीष शेलार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच ठाकरे परिवार के आवास ‘मातोश्री’ में बंद कमरे में हुई चर्चा के दौरान मौजूद थे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि, तब मुख्यमंत्री पद के बारे में तब कोई चर्चा नहीं हुई थी। उन्होंने शिवसेना के उस दावे का खंडन किया कि दोनों सहयोगी दल मुख्यमंत्री के पद को एक तय अंतराल के बाद बदलने पर भी सहमत हुए थे।