Eknath Shinde, Maharashtra Politics
एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, आज मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र कैबिनेट उपसमिति की बैठक होगी। यह बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी। वहीं मामले पर महाराष्ट्र CMO ने खबर दी है कि, बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) भी शामिल होंगे।

जानकारी दें कि, इस समय महाराष्ट्र में  मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर भड़क उठा है। मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करते हुए आंदोलन अब हिंसक हो चूका है और  सोलापुर, औरंगाबाद, नागपुर और महाराष्ट्र के अन्य जिलों तक फैल गया है। हालंकि मामले पर CM एकनाथ शिंदे ने कहा था कि, “मेरी सरकार राज्य में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक समुदाय को वाजिब आरक्षण नहीं मिल जाता है।” 

इधर मराठा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद राज्य के गृह मंत्रालय ने तत्काल कदम उठाना शुरू कर दिया है और शैलेश बालकवाड़े को जालना जिले का SP नियुक्त किया है। शैलेश बालकावड़े ने जिला पुलिस अधीक्षक का पद भी स्वीकार कर लिया है। IPS अधिकारी शैलेश बालाकावड़े इससे पहले गोंदिया, नागपुर ग्रामीण, कोल्हापुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना काम कर चुके हैं।

खबर है कि, महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटील को अब महाराष्ट्र सरकार ने आमंत्रित किया है। जारांगे पाटिल बीते मंगलवार से ही जालना के अंतरवाली सारथी गांव में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे। लेकिन फिर प्रशसनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित करने की कोशिश के बाद बीते शुक्रवार को आंदोलन हिंसक हो गया था। जालना जिले में शुक्रवार को भड़की हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

इधर इस घटना में 40 पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोग घायल हो गए थे। इस दौरान 15 से अधिक बसों को आग लगा दी गई। हिंसा के सिलसिले में करीब 360 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। कई विपक्षी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है, जबकि राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की गई।